Sahitya Vaibhav Header
 

रंग रूप

डॉ. सुधीर शर्मा

कुछ अपने बारे में..

नाम - डॉ. सुधीर शर्मा

किशोरावस्था और महाविद्यालयनीय स्तर पर वामपंथी रूझान । फिर समग्र भारतीयता पर अंतिम रूप से केंद्रित सृजन-कार्य । वैश्वीकरण के बरक्स स्थानीयता की अस्मिता के लिए कटिबद्ध । कुछ दिन अखबार भी बाँटा, रोजी-रोटी के लिए । कुछ कवितायें लिखीं और कुछ व्यंग्य भी । दैनिक भास्कर में स्तम्भकार के रूप में भी सेवायें दी । । राज्य के संघर्षशील रचनाकारों को मंच देने के लिए वैभव प्रकाशन का संचालन । साहित्यिक त्रैमासिक साहित्य वैभव का संपादन । अब तक 200 कृतियों का प्रकाशन कार्य - पूरी उत्कृष्टता के साथ । कुछ मुझे भाषाविद् मानते हैं और कुछ सामाजिक सेवा में सदैव सक्रिय भी । सृजन-सम्मान जैसी महत्वपूर्ण साहित्यिक संस्था का राष्ट्रीय समन्वयक । छत्तीसगढ़ राष्ट्र भाषा प्रचार समिति का महासचिव । जीवन-यापन के लिए रविशंकर विश्वविद्यालय की सेवा में कार्यरत ।

 
All Right Reserved © 2009 SahityaVaibhav.com